फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एएनटीएफ ने एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) लखनऊ और प्रयागराज की संयुक्त टीम ने लखनऊ से 468 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी सारूफ को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी अभी भागे चल रहे हैं। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपये आंकी गई है। एएनटीएफ के अनुसार, टीम को गोमतीनगर विस्तार के बड़ी मजार/मेला ग्राउंड के पास मादक पदार्थ तस्कर के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद एएनटीएफ प्रयागराज और लखनऊ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर सारूफ को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपी बाराबंकी के थाना जैदपुर गांव टिकरा उसमा का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन के अलावा एक बाइक, मोबाइल फोन और 220 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में सारूफ ने बताया कि वह गांव के रहने वाले मोहम्मद अंसार और मो. सद्दाम के साथ मिलकर बाराबंकी से हेरोइन लाता था और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। एएनटीएफ की टीम मो. अंसार और मो. सद्दाम की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें