फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के शिक्षकों पर लगे आरोपों की हो जांच

विज्ञापन
ज्ञापन देते संस्थान के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के शिक्षकों पर धर्मांतरण सहित विभिन्न तरह के आरोपों का मामला तूल पकड़ने लगा है। सामाजिक चेतना फाउंडेशन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और संस्थान की अंतरराष्ट्रीय गरिमा के साथ हो रहे खिलवाड़ का सत्यापन कराने की मांग की है।
विज्ञापन


फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर मंडलायुक्त प्रशासन को सौंपा। इसमें मांग की कि केजीएमयू में जिस तरह से आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, उससे उसकी छवि प्रभावित हो रही है। चिकित्सा संस्थान में राजनीतिक हस्तक्षेप खत्म किया जाए। जो आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं, उनकी निष्पक्षता व गोपनीयता से उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। बिना आरोप साबित हुए चिकित्सा शिक्षकों का नाम सार्वजनिक करने की मूल वजह की भी जांच कराई जाए। क्योंकि यह शिक्षकों के खिलाफ सुनियोजित साजिश लग रही है। ज्ञापन देने वालों में फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र कुमार वर्मा, महासचिव वरिष्ठ अधिक्ता महेंद्र कुमार मंडल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें