फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फूड स्टॉलकर्मी की मौत मामले में आरोपी पत्नी व उसका नाबालिग प्रेमी पकड़ा गया

Sun, 27 Apr 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फूड स्टॉलकर्मी की मौत मामले में आरोपी पत्नी व उसका नाबालिग प्रेमी पकड़ा गया
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने फूड स्टॉलकर्मी अनिल शर्मा (21) की मौत के मामले में उनकी पत्नी पलक और उसके नाबालिग प्रेमी को पकड़ा है। आरोपी महिला को जेल और उसके नाबालिग प्रेमी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। अनिल के पिता गुडडू ने मृतक की पत्नी पलक, सास पूनम शर्मा, ससुर मुल्हू शर्मा और प्रेमी के खिलाफ हत्या, मारपीट व धमकी की धाराओं में केस दर्ज कराया था। उनके अनुसार, पलक प्रेमी से फोन पर बात करती थी। वह घर भी आया था। इसे लेकर अनिल का पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि 20 अप्रैल को दाऊदनगर के 60 फिटा रोड स्थित नाले में फैजुल्लागंज के मामा कॉलोनी निवासी अनिल का शव मिला था। परिजनों के मुताबिक 11 अप्रैल की रात अनिल व पलक में मारपीट हुई थी। परेशान होकर 12 अप्रैल की सुबह अनिल घर से चले गए थे। 14 अप्रैल को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनिल की मौत की वजह डूबना आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या की धारा को हटाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस को तरमीम कर दिया था।

मृतक के पिता ने कमिश्नर ऑफिस में की शिकायत

कार्रवाई न होने पर गुड्डू शर्मा ने शनिवार को महानगर स्थित पुलिस आयुक्त दफ्तर में शिकायत की। आरोप लगाया कि बहू के कारण ही उनके बेटे की मौत हुई है। 20 अप्रैल से मड़ियांव पुलिस ने पलक को हिरासत में ले रखा है। लेकिन कार्रवाई नहीं की है। अधिकारी ने इंस्पेक्टर से पूरी जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि अनिल की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है और उसके नाबालिग प्रेमी को भी पकड़ा गया है। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें