गाड़ी टकराने पर युवक व उसके परिवार को कार से कुचलने की कोशिश
लखनऊ। गोमती नगर में शुक्रवार को शराब के नशे में धुत अधिवक्ता अभिषेक कुमार चंद्रा व उसके साथी ने कार सवार युवक को बुरी तरह से पीटा। बीच-बचाव में आरोपियों ने युवक की भाभी व भतीजी के कपड़े फाड़ डाले। पूरे परिवार पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इंस्पेक्टर के अनुसार वाहन टकराने पर आरोपियों ने विवाद किया था। मारपीट, छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया है।
महिला के मुताबिक शुक्रवार रात नौ बजे वह कार से बेटी और देवर के साथ पॉलिटेक्निक से 1090 चौराहे की ओर जा रही थीं। 1090 चौराहे के पास इंदिरानगर के तकरोही निवासी अधिवक्ता अभिषेक और उसका साथी फैजुल्लागंज निवासी अश्वनी मिल्टन ने ओवरटेक कर उनकी कार रुकवा ली। आरोप है कि अभिषेक ने देवर का कॉलर पकड़ कर बाहर खींच लिया और पीटने लगे। बीच बचाव करने पर उनसे व बेटी से छेड़छाड़ की।