चोरी के आरोपी को जंजीरों से बांधा गया।
तेलीबाग। पीजीआई इलाके के सेनानी बिहार मोड़ पर खुले वैल्यू प्लस इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बाहर से तीन दिन पहले लोहे की सीढ़ी चुराने के आरोपी को सिक्योरिटी गार्ड ने मंगलवार को पकड़ लिया। उसने शोरूम के कर्मचारियों की मदद से उसे लोहे की जंजीर से बांध दिया। इसकी जानकारी पर पहुंचे साउथ सिटी चौकी इंचार्ज ने युवक को हिरासत में लिया।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड राहुल का आरोप है कि 18 जुलाई को आरोपी ने शोरूम के बाहर से लोहे की सीढ़ी चोरी की थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी युवक दिखा था। मंगलवार शाम चार बजे वह फिर शोरूम के पास टहलते हुए दिखा। इस पर राहुल ने उसे बंधक बना लिया। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस टीम दोनों को थाने ले गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि गार्ड को आरोपी को चेन से नहीं बांधना चाहिए था। दोनों से पूछताछ चल रही है।
चोरी के आरोपी को जंजीरों से बांधा गया।