फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जन्म प्रमाणपत्र में संशोधन के नाम पर वसूली के आरोपी को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद में बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र में संशोधन कराने के नाम पर वसूली के आरोपी कर्मचारी को हटा दिया गया है। इस मामले में सीएमओ की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर मधवापुर निवासी नसरीन बानो ने वसूली करने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद महिला का बयान लिया गया। जांच में आरोप सही पाया गया है। मामले की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेज दी गई है। फिलहाल आरोपी को पद से हटा दिया गया है। उसके स्थान पर दूसरे व्यक्ति को नियुक्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई सीएमओ कार्यालय से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें