फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका की सहेली पर हमले के आरोपी ने सिपाही की बंदूक छीनकर किया भागने का प्रयास, हुई मुठभेड़

Fri, 23 May 2025 09:03 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकनगर के टांडा में प्रेमिका की सहेली पर हमले के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह पुलिस की गिरफ्त में था और सिपाही की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर के टांडा में प्रेमिका की सहेली पर जानलेवा हमला करने वाला असगर निवासी छज्जापुर उत्तर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को सिरफिरे असगर ने टाण्डा नगर में कमरे पर जा रही अपनी प्रेमिका की सहेली पर उस्तरे  से हमला कर दिया था।

विज्ञापन


हमले के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। असगर को पुलिस कोतवाली ले जा रही थी तभी उसने सिपाही की बंदूक लेकर भागने का प्रयास किया और जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो फायर करने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद बचाव में पुलिस ने भी फायर किया और एक गोली असगर के पैर में लगी जिसके बाद पुलिस घायल हमलावर को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें