फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब वेलनेस सेंटर में समय से मौजूद रहेंगी डॉक्टर

Fri, 23 May 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बृहस्पति को बरौलिया डालीगंज स्थित शाम चार बजे तक खुला रहा
विज्ञापन
लखनऊ। डालीगंज के बरौलिया स्थित वेलनेस सेंटर पर अमर उजाला की खबर का असर देखने को मिला। सोमवार को अनियमितता की खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद से केंद्र में तैनात डॉ. हैमरा आकिल समय का पालन करने लगीं हैं। बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक वेलनेस सेंटर खुला मिला। लोग इलाज कराने के लिए पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

अपनी छोटी बहन के साथ इलाज करने पहुंची युवती ने बताया कि पहले डॉक्टर दोपहर दो बजे चली जाती थी, लेकिन तीन दिन से वह शाम चार बजे तक मरीजों को देखती हैं। अधिकतर लोग शाम के समय में दवा लेने आते थे, लेकिन डॉक्टर की गैरमौजूदगी की वजह से निराश वापस जाते थे। वहीं, केंद्र के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि मंगलवार से डॉक्टर सुबह आठ बजे आ रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें