फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी कंपनी के अकाउंटेंट व महिला कर्मी ने किया 24 लाख का गबन, सहायक निदेशक ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज पुलिस ने रविवार को नबीउल्लाह रोड स्थित प्रोनेशन इंफ्राटेक प्रा. लि. के अकाउंटेंट सआदतगंज निवासी फहीम अब्बास व महिला कर्मी मुन्नी के खिलाफ 24 लाख के गबन की एफआईआर दर्ज की है। कंपनी के सहायक निदेशक रईस अहमद की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

इंदिरानगर के प्रकाश लोक सोसाइटी निवासी रईस के मुताबिक, कंपनी के निदेशक वफा अब्बास हैं। कंपनी बांगरमऊ, उन्नाव, रायबरेली, देवरिया में कंस्ट्रक्शन का काम करा रही है। बिल्डिंग मटेरियल व अन्य व्यय कंपनी के खातों से होता है। फहीम काफी समय से कंपनी में अकाउंटेंट था, जिस कारण निदेशक व उन्हें उस पर काफी भरोसा था। आरोप है कि इसी बात का फायदा उठा कर फहीम ने कंपनी के कूटरचित वाउचर बनाए, जिस पर निदेशक के फर्जी हस्ताक्षर भी थे।
इसके जरिये आरोपी ने कर्मी मुन्नी संग मिलकर आठ मई 2024 से लेकर 19 नवंबर 2024 तक कंपनी के बैंक खाते से 24 लाख रुपये निकाल लिए। कंपनी को इसका पता ऑडिट के दौरान चला। फहीम से जब रकम मांगी गई तो बीते 13 मार्च को उसने 11 जून तक पैसा लौटाने का शपथ पत्र दिया। समय बीतने पर जब सहायक निदेशक ने उसे टोका तो आरोप है कि उसने हत्या की धमकी दी। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें