फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हमेशा महसूस होगी संत चांडूराम साहिब की कमी

विज्ञापन
आश्रम में संत चांडूराम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उप मुख्यमंत्री ब्र
विज्ञापन
लखनऊ। सिंधी धर्मगुरु और संत आसूदाराम आश्रम के पीठाधीश्वर संत चांडूराम साहिब को श्रद्धांजलि देने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आश्रम पहुंचे। राजनाथ सिंह ने कहा कि संत चांडूराम साहिब के निधन का समाचार सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ, उनकी कमी हमेशा खलेगी। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने संत चांडूराम साहिब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि जो भी इस धरती पर आया है, उसे एक न एक दिन उसे जाना ही पड़ता है। इस शाश्वत नियम को कोई बदल नहीं सकता। उन्होंने कहा कि संत चांडूराम साहिब के देहावसान के बाद अब आगे की जिम्मेदारी साईं मोहनलाल और साईं हरीशलाल को निभानी है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज संतश्री हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन मैं इस आश्रम से एक परिवार की तरह जुड़ा रहा हूं, इसलिए उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति की तरह है।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि संतश्री की कमी हम सभी को हमेशा ही खलेगी। इस अवसर पर नानक चंद लखमनी, आश्रम के सेवादार किशन लाल, दर्शनलाल, गोपीराम छतानी, भगवान दास, सतेंद्र भवनानी, सतीश अठवानी, अजीत जोगी, राजेश अंदानी आदि मौजूद रहे। आश्रम के सेवादार ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि संतश्री का अस्थि कलश 25 अक्तूबर को हरिद्वार में मां गंगा नदी में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें