फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपीआई पर टैक्स लगाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
यूपीआई पर 0.4 फीसदी टैक्स के विरोध में आप का प्रदर्शन
विज्ञापन
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ ने यूपीआई पर 0.4 फीसदी कर के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। पार्टी ने इसे गरीब व छोटे व्यापारियों पर महंगाई का बोझ बताया है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य भवन चौराहे पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने इस कर को तत्काल वापस लेने की मांग की। कहा कि पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं, जबकि छोटे कारोबारियों पर कर का चाबुक चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने कहा कि रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे छोटे दुकानदारों पर यूपीआई कर बर्दाश्त नहीं है। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने मनोज मिश्रा समेत कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

यूपीआई पर 0.4 फीसदी टैक्स के विरोध में आप का प्रदर्शन

यूपीआई पर 0.4 फीसदी टैक्स के विरोध में आप का प्रदर्शन

यूपीआई पर 0.4 फीसदी टैक्स के विरोध में आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें