फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठाकुरगंज अस्पताल में टिनशेड से मिलेगी मुक्ति, बनेगी तीन मंजिला इमरजेंसी

विज्ञापन
ठाकुरगंज अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में एक दशक से टिनशेड के नीचे चल रही इमरजेंसी का कायाकल्प होने जा रहा है। शासन ने तीन मंजिला पक्का इमरजेंसी भवन बनाने के लिए 2.76 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि नई इमारत के भूतल पर आधुनिक इमरजेंसी वार्ड बनाया जाएगा। प्रथम तल पर 8 बेड की एचडीयू शुरू होगी। द्वितीय तल पर पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही इमरजेंसी के लिए अलग से एक ओटी भी बनाई जाएगी। 200 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में फिलहाल इमरजेंसी के लिए मात्र 10 बेड उपलब्ध हैं। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को सौंपी गई है। अस्पताल प्रशासन ने संस्था को काम शुरू करने के लिए पत्र भेज दिया है। निर्माण कार्य के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को पुराने ओपीडी ब्लॉक में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाएगा। लक्ष्य रखा गया है कि अगले चार महीनों के भीतर भवन तैयार कर इमरजेंसी को नए परिसर में शिफ्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें