शासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दी है।
शुल्क जमा करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण यह फैसला किया गया।
पहले अंतिम तिथि 16 दिसंबर थी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर होगी।
ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने के लिए 23 दिसंबर की शाम छह बजे तक का समय दिया गया है।
आवेदन में हुई गलतियों को 28 दिसंबर दोपहर से 31 दिसंबर की शाम 6 बजे तक सुधार सकेंगे सकेंगे।