राजधानी में जमीन-मकान खरीदना महंगा हो गया है। खेती की जमीन की कीमतें 20-30 फीसदी तक तो आवासीय जमीन की कीमतें 10 फीसदी तक बढ़ गई।
खेती की जमीन हाईवे से सटे होने या आबादी क्षेत्र में होने पर 30 फीसदी सरचार्ज भी देना होगा। डीएम राजशेखर के मुताबिक सोमवार आधी रात से नया सर्किल रेट लागू हो गया है।
एलडीए भी 25 फीसदी तक बढ़ाएगा दाम
लखनऊ विकास प्राधिकरण भी अपनी कॉलोनियों में सेक्टर रेट बढ़ाने जा रहा है। रेट 25 फीसदी तक बढ़ सकता है। इसका सबसे अधिक प्रभाव प्लॉटों की रीसेल और फ्लैटों की बिक्री पर पड़ेगा।