फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72,825 शिक्षक भर्तीः वेटिंग लिस्ट का फैसला आज

Wed, 28 Jan 2015 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण में पात्रों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। वेटिंग वालों को नियुक्ति पत्र देने पर अंतिम निर्णय लेने के लिए बुधवार को सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


प्रदेश के कई जिलों में अभी भी पहले चरण वालों को पूरी तरह से नियुक्ति पत्र नहीं बंट सका है। मेरठ में काफी झंझावातों के बाद नियुक्ति पत्र बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहां 11 में छह पात्रों ने नियुक्ति पत्र लिए हैं।

सचिव बेसिक शिक्षा ने प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में पात्रों को पहले चरण में 19 से 27 जनवरी तक नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम रखा। इसके बाद दूसरे चरण में बचे पदों पर वेटिंग वालों को 29 जनवरी से नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में हुई थी कई गड़बड़ियां

पहले चरण में कई जिलों में नियुक्ति पत्र बांटने में देरी हो गई। सीतापुर, लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में तो चार दिनों बाद नियुक्ति पत्र बांटने की प्रक्रिया शुरू की गई। स्थिति यह है कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में अभी तक सभी पात्रों को नियुक्ति पत्र बांटने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।

सचिव बेसिक शिक्षा ने बुधवार को बैठक बुलाई है। इसमें राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह, बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा को विशेष रूप से बुलाया है।

एससीईआरटी के निदेशक से अब तक बांटे गए नियुक्ति पत्रों की संख्या भी मांगी गई है। इसमें दूसरे चरण में रिक्त पदों पर वेटिंग वालों को नियुक्ति पत्र बांटने के संबंध में निर्णय होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें