गणित, विज्ञान जूनियर शिक्षक अभ्यर्थियों की बैठक रविवार को जालौन के जेल रोड स्थित ठडे़श्वरी मंदिर परिसर में हुई। इसमें अभ्यर्थियों ने खून से लिखा पत्र प्रदेश के सीएम के नाम भेजा।
अभ्यर्थियों ने कहा कि 7 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जूनियर शिक्षक भर्ती में नियुक्ति पर लगी रोक में विशेष अपील को खारिज कर दिया था।
जबकि बेसिक शिक्षा सचिव एचएल गुप्ता कह रहे हैं कि भर्ती में कोई बाधा नहीं है, फिर भी शासनादेश जारी नहीं किया गया है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि जब अदालती बाधा खत्म हो गई है तो नियुक्ति पत्र सरकार को जारी कर देना चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में पिछले वर्ष सात चक्रों में काउंसलिंग पूरी हो चुकी है।