फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हर साल होगी टीईटी और शिक्षक भर्ती परीक्षा, मार्च में चयन होकर अप्रैल में होगी नियुक्ति

Sun, 29 Jul 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) और शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रति वर्ष की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तर्ज पर ये परीक्षा हर साल निर्धारित माह में कराकर अप्रैल तक शिक्षकों की कमी दूर करने की तैयारी है। विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने इसकी कवायद शुरू की है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने बताया कि टीईटी का प्रति वर्ष निर्धारित माह और तिथि कराने की योजना है। टीईटी का परिणाम आने के बाद हर साल निर्धारित तिथि और माह में ही रिक्त पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा कराई जाएगी।

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद प्रति वर्ष मार्च तक शिक्षकों का चयन कर अप्रैल तक उन्हें नियुक्ति दे दी जाएगी। वहीं, सूत्रों का कहना है कि विभाग इस वर्ष अक्तूबर-नवंबर तक टीईटी कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


टीईटी के बाद करीब 65 हजार से अधिक रिक्त पदों पर सहायक शिक्षकों की भर्ती निकाली जाएगी। सरकार मार्च से पहले भर्ती परीक्षा कराकर लोकसभा चुनाव में उसका लाभ उठाने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें