फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फरवरी को आएगा टीईटी-2019 का परिणाम, आठ जनवरी को होगी 2020 की परीक्षा

Sat, 04 Jan 2020 04:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2019 का परिणाम सात फरवरी को आएगा। आठ जनवरी को होने वाली टीईटी में प्राथमिक स्तर के लिए 10, 83,016 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 5,73,322 समेत कुल 16,56,338 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने बताया कि यूपी टीईटी में 8 जनवरी को सुबह 10 से 12.30 बजे तक प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर और द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी।

उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को आंसर शीट वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। अभ्यर्थी 14 से 17 जनवरी के बीच इस पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। विशेषज्ञों की समिति 28 जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण करेगी। विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर आंसर शीट में संशोधन कर 31 जनवरी तक उसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। सात फरवरी को टीईटी 2019 का परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें