फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TET की आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस बार ज्यादा होंगे अभ्यर्थी, देखें एक-एक डिटेल

Sat, 26 Aug 2017 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ-इलाहाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
टीईटी-2017 के लिए शुक्रवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। आवेदन ऑनलाइन हो रहा है। परीक्षा 15 अक्तूबर का आयोजित की जानी है। इस बार टीईटी खास होगी, क्योंकि इसमें उन शिक्षामित्रों को भी शामिल होना है जिनका सहायक अध्यापक पद पर समायोजन निरस्त किया जा चुका है। 
विज्ञापन


आवेदन वेबसाइट ‘http://upbasiceduboard.gov.in’ पर किए जा रहे हैं। ई-चालान से आवेदन शुल्क  26 अगस्त से जमा किए जाएंगे। प्राइमरी या अपर प्राइमरी में आवेदन के लिए सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए चार रुपये और एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए दो सौ रुपये फीस निर्धारित की गई है। 

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आठ सितंबर (शाम छह बजे तक) और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर (शाम छह बजे तक) है जबकि ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों में संशोधन 15 सितंबर से शुरू होगा। 
विज्ञापन


संशोधन की अंतिम तिथि 19 सितंबर (शाम छह बजे तक) निर्धारित की गई है। इस बार टीईटी के लिए अभ्यर्थी की संख्या काफी अधिक होगी, क्योंकि आवेदन करने वालों में शिक्षा मित्र भी शामिल होंगे और केवल इनकी संख्या ही डेढ़ लाख के आसपास है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें