फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रॉमा सेंटर में घंटों इंतजार के बाद हो पा रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में बृहस्पतिवार को सीटी स्कैन कराने के लिए गंभीर मरीजों को भी लंबा इंतजार करना पड़ा। कोई स्ट्रेचर पर दर्द से तड़प रहा था तो काेई ऑक्सीजन सपोर्ट पर था। तीमारदार बरामदों और सीढ़ियों पर बेबस बैठे अपनी बारी का इंतजार करते रहे। तीमारदारों ने बताया कि मशीन खराब होने से लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हरदोई निवासी सुरेश को बुधवार को सड़क हादसे के बाद ट्रॉमा सेंटर लाया गया। हादसे में उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बृहस्पतिवार सुबह सीटी स्कैन समेत अन्य जांच कराने की सलाह दी लेकिन तीन घंटे बीत जाने के बाद भी सीटी स्कैन नहीं हो सका। इसी तरह ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती रामविलास की भी करीब डेढ़ घंटे तक जांच नहीं हो सकी। इसी तरह कई और मरीज जांच के लिए परेशान दिखे। परिजनों का कहना था कि समय पर जांच न होने से इलाज भी प्रभावित हो रहा है। समय पर जांच न होने से डॉक्टरों को भी आगे का इलाज शुरू करने में देरी हो रही है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि उन्हें मशीन में खराबी आने की जानकारी नहीं मिली थी। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें