ब्रह्मकुमारीज राजयोग प्रशिक्षण केंद्र गुलजार उपवन में बृहस्पतिवार को ग्रामीण महिला उद्यमी जागरू
लखनऊ। ब्रह्मकुमारीज राजयोग प्रशिक्षण केंद्र गुलजार उपवन में बृहस्पतिवार को ग्रामीण महिला उद्यमी जागरूकता एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें जरूरतमंदों का परीक्षण किया गया। साथ ही, दर्जी एडवांस्ड प्रशिक्षण की 20 लाभार्थियों को राष्ट्रीय प्रचार समिति लखनऊ की प्रमुख कंचन सिंह ने सम्मानित किया। लघु उद्योग भारती की महिला सचिव प्रियंका वर्मा और उपाध्यक्ष रीता मित्तल ने महिलाओं को अपने अधिकारों व नवीन जानकारियों के जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर अनिल कुमार श्रीवास्तव, नीतू यादव, मोहम्मद अली अयान, पन्नालाल आदि मौजूद रहे।