फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः पश्चिमी यूपी पर आतंकियों की नजर

Sat, 09 Aug 2014 02:28 AM IST
विष्णु मोहन/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने उत्तर प्रदेश सरकार को आगाह किया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विभिन्न आतंकी संगठन सांप्रदायिक संघर्ष और उन्माद भड़काने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस बात से सचेत किया है कि इसके लिए आतंकी संगठन अपने स्लीपिंग माड्यूल का सहारा ले सकते हैं।

आईबी के इस अलर्ट के बाद उच्च पुलिस अफसरों ने एक बार फिर पश्चिम यूपी के सभी जिलों, रेंज व जोन के प्रभारियों को सचेत किया है।

इसके साथ ही एटीएस व एसटीएफ और स्टेट इंटेलीजेंस को सतर्क रहने को कहा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल भी गाजियाबाद पहुंच गए हैं।

हालांकि, उनका गाजियाबाद का आगमन पुलिस कंट्रोल रूम की तैयारियों को लेकर बताया जा रहा है लेकिन उनके द्वारा मातहत अधिकारियों को सचेत रहने की ताकीद किए जाने की जानकारी भी मिली है।

एडीजी ने शुक्रवार को यहां अधिकारियों के साथ बैठक भी की। एटीएफ की पश्चिमी इकाई को सतर्क रहने के साथ ही अपने सूचना तंत्र को और मजबूत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे पुलिस के अफसरों को भी जरूरत के मुताबिक सतर्कता बरतने व जांच आदि के लिए निर्देश दिए गए हैं।

आईबी ने कहा है कि आतंकी संगठन उन जगहों पर मामूली विवाद को भी बड़ा बनाने के लिए हवा देने की कोशिश कर सकते हैं, जहां पिछले दिनों घटना हुई है।

ऐसे में सतर्कता बरतने में किसी तरह की कोताही न होने देने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें