मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर समस्या का समाधान अवश्य निकलेगा। सरकार इस विषय में उन सभी से बातचीत के लिए तैयार है, जो वार्ता के इच्छुक हैं। सोमवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद वह पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा, कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद है। आतंकियों से निपटने के लिए सेना, सशस्त्र पुलिस बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस में बहुत अच्छा समन्वय है। कश्मीर समस्या का हल जरूर निकलेगा। वहीं, राहुल गांधी के ट्वीट पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि पुष्टि किए बिना इस तरह की प्रतिक्रिया उचित नहीं है।