फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी मोर्चा के प्रतिनिधियों से बोले केशव प्रसाद- निराश न हों, नेतृत्व भी मिलेगा

Mon, 24 Sep 2018 09:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव मौर्य
विज्ञापन

भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंच से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी। समाज ने प्रदेश में केशव के नेतृत्व में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भी उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाने की पीड़ा जाहिर की। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राजनीति सें संभावनाएं सदैव बनी रहती हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने डिप्टी सीएम का पद दिया है, आगे मुख्यमंत्री का पद भी मिलेगा। भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा, मौर्य के नेतृत्व में भाजपा को जीत मिली है, आज नहीं तो कल यूपी का नेतृत्व मौर्य समाज के हाथ होगा।

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने समाज के लोगों को जोश में होश न खोने की नसीहत दी और 2019 में सिर्फ नरेंद्र मोदी को ध्यान में रखकर भाजपा को जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सोमवार को पीडब्ल्यूडी के विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित भाजपा ओबीसी मोर्चा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में मौर्य, सैनी, शाक्य और कुशवाहा समाज के बीच ये नेता मौजूद थे। सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा, समाज को निराश नहीं होना चाहिए।

हमने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाया है। हमारा भविष्य उज्ज्वल है, जल्द केशव के नेतृत्व में यूपी और समाज का विकास होगा। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद ने कहा, जिस समाज की सत्ता में हिस्सेदारी की ललक नहीं होती है, उस समाज का अस्तित्व नष्ट हो जाता है। 1997 में पहली बार उनके रूप में मौर्य समाज का व्यक्ति कैबिनेट मंत्री बना, आज समाज के 18 विधायक और तीन मंत्री हैं।  

 इससे पहले पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य ने कहा, केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भाजपा को पहली बार 325 सीटें मिलीं। भाजपा ने समाज को बहुत सम्मान दिया, लेकिन थोड़ा सम्मान बाकी है। आयुष राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) धर्मसिंह सैनी ने कहा, मौर्य समाज बड़ी ताकत के रूप में उभरा है। केशव मौर्य और स्वामी प्रसाद मौर्य के पीछे पूरा समाज खड़ा है। उप मुख्यमंत्री का पद कम नहीं होता, भाजपा ने इसे देकर मौर्य समाज पर उपकार किया है।

केशव ने किया पार्टी का बचाव

केशव मौर्य ने पार्टी का बचाव करते हुए कहा, भाजपा ने 18 विधायक, 3 मंत्री और दो सांसद दिए हैं। केवल एक जाति से कोई सत्ता हासिल नहीं हो सकती। सभी जातियों व समाज के समर्थन से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। समाज को जोश में होश नहीं खोना है। क्या मिला या नहीं मिला, इसकी चिंता छोड़कर 2019 में मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने में जुट जाएं।
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद ने किया शक्ति प्रदर्शन

इस मौके पर श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। सभागार में उनके समर्थक उनके पक्ष में नारेबाजी करते रहे। यह देख समाज से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देख ओबीसी मोर्चा के सह प्रभारी ब्रज बहादुर ने नारेबाजी नहीं करने की नसीहत देते हुए कहा, यहां कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें