फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग में शामिल गिरोह लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार, डीजीपी ने किए बड़े खुलासे

Fri, 11 Oct 2019 04:00 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डीजीप उत्तर प्रदेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने शुक्रवार को खुलासा किया कि टेरर फंडिंग का काम करने वाले गिरोह को लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार किया गया है। इसमें उम्मीद अली, संजय अग्रवाल, शमीम सलमानी तथा एक अन्य शामिल है। ये जानकारी उन्होंने पुलिस मुख्यालय, गोमती नगर विस्तार में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरोह ने नेपाली बैंक की बेबसाइट हैक करके 49 लाख रुपये निकाले थे। ये रुपये भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए भेजे गए थे। इसमें चार अन्य लोग नेपाल से आतंकी गतिविधियों में भी शामिल हैं। उनके पास से मोबाइल फोन व अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। मुमताज नाम के अपराधी की नेपाल और यूपी पुलिस तलाश कर रही है। खीरी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। यह मुकदमा अब एटीएस को ट्रांसफर किया जा रहा है।

ये लोग विदेशों से धन मंगाकर अवैध गतिविधियों को संचालित करने थे। इनके पास से नेपाली करेंसी भी बरामद हुई हैं। इस केस में लखीमपुर खीरी से तीन और एक को बरेली से हिरासत में लिया गया है। इस दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पीवी रामशास्त्री, एडीजी एटीएस और आईजी एसटीएफ अमिताभ यश भी साथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें