प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय व चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर का कार्यभार तीन महीने या फिर नए कुलपति की नियुक्ति होने तक के लिए बढ़ा दिया है।
बता दें डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित, कुलपति, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा एवं डॉ. सुशील सोलोमन, कुलपति, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का कार्यकाल 12 दिसंबर 2019 को समाप्त हो रहा है।
इस संबंध में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आदेश जारी कर दिया है।