फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़कों की मरम्मत के लिए 10 करोड़ के टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर की टूटी सड़कें परेशानी का सबब बनी हुई हैं। अमर उजाला की ओर से जनता के इस दर्द को उठाने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया है। सड़कों की मरम्मत के लिए बुधवार को 10 करोड़ रुपये के टेंडर जारी कर दिए गए। अक्तूबर के पहले सप्ताह से सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के पॉश इलाकों से लेकर कॉलोनियों के अंदर तक की सड़कों की हालत खराब है। अलीगंज में रामराम बैंक चौराहे के पास, चंद्रलोक कॉलोनी से नीरा नर्सिंग होम जाने वाली सड़क, अलीगंज सेक्टर-के, गोमतीनगर के विशाल खंड, विराज खंड, हुसड़िया चौराहा, इंदिरानगर के सेक्टर-नौ, मवैया छत्ता पुल सहित तमाम इलाकों की सड़कें बारिश में बदहाल हैं। इनमें हुए गड्ढों से आए दिन दोपहिया वाहन सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं। ई रिक्शा पलटने की घटनाएं भी होती हैं।
अमर उजाला ने अभियान चलाकर इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद नगर निगम ने पैचवर्क मशीन से गड्ढे भरने का काम शुरू कराया। अब बड़े पैमाने पर मरम्मत का कार्य करने के लिए 10 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। इन्हें 14 दिन बाद खोला जाएगा। फिर अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर काम कराया जाएगा। ऐसे में अक्तूबर के पहले सप्ताह से सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू हो जाएगा। दशहरा से पहले काम पूरा किया जाना है।
विज्ञापन



380 किलोमीटर सड़कों के भरे जाएंगे गड्ढे
जोनल स्तर पर कराए सर्वे में नगर निगम को 380 किलोमीटर सड़कों पर गड्ढे मिले हैं। इन सड़कों को सिर्फ गड्ढा भरकर ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा करीब 81 किलोमीटर सड़कों को पूरा बनाया जाएगा। 48 किलोमीटर सड़कें ऐसी हैं जिनकी विशेष मरम्मत की जाएगी यानी इन्हें पूरा तो नहीं बनाया जाएगा पर गड्ढा भरने से अधिक काम किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
सड़कों की मरम्मत के काम के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। 14 दिन में टेंडर खुल जाएंगे। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।
- महेश वर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें