फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किरायेदार ने मकान मालिक को लगाया करंट, गला दबाकर मारने का प्रयास

Thu, 13 Nov 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के निवाजगंज निवासी महेंद्र सिंह तोमर ने किरायेदार ई रिक्शा चालक विकास गुप्ता पर करंट लगाकर व गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। महेंद्र के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने विकास के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन का विवाद है।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक वह अकेले रहते हैं। घर के भूतल में नीरज और दूसरी मंजिल के कमरे में उनके गांव हरदोई अतरौली के केशरीपुर निवासी ई रिक्शा चालक विकास गुप्ता किराये पर रहते हैं। बुधवार तड़के वह कमरे में सो रहे थे। इस बीच विकास गुप्ता चुपके से उनके कमरे में आया और सोते समय ही उनकी गर्दन के पीछे करंट दौड़ते बिजली का तार लगा दिया। करंट का झटका लगते ही उनकी आंख खुल गई। इसके बाद आरोपी ने उन्हें गिराकर सीने पर बैठ गया। आरोपी ने उनका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। किसी तरह उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलकर शोर मचा दिया। किरायेदार नीरज व अन्य लोग मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी सभी को धक्का देते हुए भाग गया। इस घटना में महेंद्र की आंख और हाथ के पंजों व उंगलियों में चोट आई है।
एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महेंद्र सिंह से उसका रुपये के लेन-देन का विवाद है। इसी के चलते वह उनकी हत्या करना चाह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें