लविवि के इंजीनियरिंग संकाय में भी गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि एआईसीटीई ंने इसकी मंजूरी दे दी है। इससे इंजीनियरिंग में भी 10 फीसदी सीट पर आरक्षण और सीट वृद्धि का रास्ता साफ हो गया है।
ये गरीब सवर्ण होंगे पात्र
- परिवार में पांच एकड़ कृषि भूमि से कम जमीन होना
- एक हजार वर्ग फीट या इससे अधिक का फ्लैट न होना
- अधिसूचित नगरपालिका के अंतर्गत 100 वर्ग गज या इससे अधिक का आवासीय भूखंड न होना
- अधिसूचित नगरपालिका से इतर 200 वर्ग गज या इससे अधिक का आवासीय भूखंड न होना