फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस उपकेंद्र ठप, बिजली-पानी को तरसे लाखों

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संकट से राजधानी के लोगों को निजात नहीं मिल रही। चार लाख की आबादी मंगलवार को भी दिनभर इस परेशानी से जूझती रही।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पानी भी नहीं आया और इसके कारण लोगों की दिनचर्या अस्तव्यस्त हो गई। सोमवार आधी रात को नीबू पार्क उपकेंद्र में तेज धमाके के साथ बत्ती बंद हो गई।

हालांकि रात में ही इंजीनियरों ने बिजली चालू कर ली, लेकिन मंगलवार की सुबह इस गड़बड़ी को दुरुस्त करने के लिए सुबह पौने आठ बजे के करीब बिजली बंद की तो दस उपकेंद्र ठप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन (ट्रांसमिशन) इमामुद्दीन खान ने बताया कि इससे प्रभावित हनुुमान सेतु एवं अमीनाबाद की दूसरे 132 केवी उपकेंद्रों से बिजली चालू कर दी गई।

उन्होंने बताया कि इस तकनीकी गड़बड़ी को दुरुस्त नहीं करते तो बिजली सप्लाई को बड़ा झटका लग सकता था, इसलिए सुबह ही बिजली बंद करके काम कर लिया।

इससे गऊघाट, चौपटिया, नादान महल रोड, विक्टोरिया, नीबू पार्क, रेजीडेंसी, डालीगंज इक्का स्टैंड, लखनऊ विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज इलाकों में सुबह 9:35 बजे तक बिजली प्रभावित रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें