फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का वादा, इस साल 10 लाख युवाओं को देंगे रोजगार

Wed, 19 Jul 2017 06:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उलाजा, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में बजट 2017-18 पर चर्चा के दौरान सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट की खूबियों के साथ पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट किसानों, नौजवानों और महिलाओं का बजट है।
विज्ञापन


पिछले तीन महीने में प्रदेश मे छह लाख नौजवानों ने कौशल विकास में पंजीकरण कराया है। इस साल हम दस लाख युवाओं को रोजगार देंगे। उत्तर प्रदेश के ‌इतिहास में यह पहली बार है कि 3.84 लाख का बजट पेश किया गया है। नगर विकास और ग्रामीण इलाकों में पेयजल की व्यवस्‍था के लिए 60 प्रतिशत अधिक बजट दिया गया है। सातवे वेतन आयोग की सिफारिशों को पूरा करने के लिए 30 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं।

सपा सरकार पर हमला 
सपा सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि समाजवादियों का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। इन्हें शिक्षा विरोधी माना जाता है। अपने भाषण को आगे बढ़ाते हए उन्होंने कहा कि जब हमने सत्ता संभाली तो हमे खाजाना खाली मिला।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने भी हमे लोन देने से माना कर दिया, लेकिन हमे काम करना था और हमने किया। विरासत में मिले प्रदेश की दुदर्शा का अंदाजा इस बात से लगा ‌सकते हैं कि 100 गंदे शहरों में 52 शहर यूपी के हैं। शहरों की सफाई के लिए हमने 3255 करोड़ स्वच्छता मिशन के लिए दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें