भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 10 आईएएस अफसरों को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया है। इनमें प्राविधिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव डॉ. सरोज कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव अभय, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव अनिल कुमार सागर, राजस्व परिषद के अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजेश कुमार द्वितीय, अलीगढ़ के अपर आयुक्त फैसल आफताब, एमएसएमई व निर्यात प्रोत्साहन विभाग के विशेष सचिव पवन कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. हरिओम, परिवहन विभाग के विशेष सचिव वैभव श्रीवास्तव, पर्यटन विभाग के विशेष सचिव अखंड प्रताप सिंह तथा निदेशक समाज कल्याण जगदीश प्रसाद शामिल हैं।
चार पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
शासन ने बुधवार को चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। आगरा के नगर मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार त्रिगुणायत को अपर मेलाधिकारी तथा कौशांबी के उप जिलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी व चित्रकूट के उप जिलाधिकारी दुर्गेश मिश्रा को उप मेलाधिकारी के पद पर इलाहाबाद भेजा गया है। ललितपुर में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात हरिओम शर्मा को इसी पद पर काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी स्थानांतरित किया गया है।