फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खड़े ट्रैक्टर-टैंकर से टकराया टेंपो, तीन घायल

Mon, 23 Feb 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रहीमाबाद में कटौली गांव के पास सड़क पर खड़े टैंकर व ट्राॅली में घुसा टेंपो। 
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद में कटौली गांव के पास सड़क पर बेतरतीब खड़े एनएचएआई के टैंकर व ट्रॉली में लखनऊ की ओर से आ रहा टेंपो टकरा गया। हादसे में मड़ियांव निवासी टेंपो चालक विशाल (30), संडीला निवासी इरशाद (40) और याकूब (22) घायल हो गए।
विज्ञापन

रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि रविवार को टेंपो चालक विशाल लखनऊ से फल और सब्जी लादकर संडीला जा रहा था। चिहुटा तिराहे से 300 मीटर आगे कटौली गांव के निकट एनएचएआई का पानी का टैंकर खड़ा था। उसी दौरान पीछे से अनियंत्रित टेंपो टैंकर में जा घुसा। इससे टेंपो में बैठे इरशाद, याकूब तथा चालक विशाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक विशाल को इलाज के लिए लखनऊ भेजा। इरशाद व याकूब को हल्की चोटें आई हैं।

रहीमाबाद में कटौली गांव के पास सड़क पर खड़े टैंकर व ट्राॅली में घुसा टेंपो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें