फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर विक्रम बजरंगी कुमति निवार सुमति के संगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगल पर मंदिरों में पवनसुत के जयकारों की गूंज रही। गली मोहल्लों से लेकर बाजार में भंडारे का आयोजन हुए। भंडारों में श्रद्धालुओं ने पूड़ी सब्जी, हलवा, शर्बत आदि का प्रसाद ग्रहण किया। यह धूम शहर से लेकर तहसील व ब्लॉक सहित ग्रामीण इलाकों में रही। हर कोई पवनसुत की भक्ति में लीन नजर आया। मंदिरों में लोग बजरंगबाण व हनुमान चालीसा का पाठ कर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगल की धूम सुबह से ही दिखाई देनी शुरू हो गई थी। हनुमान मंदिरों में अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचे। हनुमान बाबा को भोग लगाया। उनको फूल मालाएं चढ़ाकर अपनी मन्नतें मांगी। सुबह 10 बजे के बाद शहर में भंडारे शुरू हो गए। बड़े हनुमान मंदिर के पास, ग्रीकगंज, संतोषी माता मंदिर, के पड़ोस, नवीन चौक सहित अन्य जगहों पर भंडारा हुआ।
मिश्रिख क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में भोर से ही हनुमान भक्त हवन पूजन, हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ कराने में लीन रहे। तहसील चौराहा परिक्रमा मार्ग पर स्थित बड़ा हनुमान मंदिर, नहर चौराहा स्थित बड़ा हनुमान मंदिर, ग्राम गुप्फा पुरवा में स्थित प्राचीन हनुमान गुफा मंदिर, ग्राम जसरथपुर में स्थित हनुमान मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में हनुमान भक्तों का तांता लगा रहा। कमलापुर इलाके के मारूति नंदन आश्रम नेवादा व स्टेशन रोड शिवाला, साईं मंदिर, नहर चौराहे पर भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मारूति नंदन आश्रम में भजन कीर्तन व भंडारा हुआ। नैमिषारण्य के हनुमान गढ़ी मंदिर में महंत बजरंगदास व पवनदास के सानिध्य में दक्षिणेश्वर हनुमान को वैदिक रीती से वंदन घी आदि सामग्रियों के साथ पारंपरिक चोला सेवा अर्पित की गई।
विज्ञापन

हनुमान गढ़ी महंत ने सभी भक्तों से घर पर ही रहकर प्रभु का सुमिरन पूजा पाठ करने और हनुमान जी से इस आपदा से जल्द ही मुक्ति की प्रार्थना करने के लिए अपील की। सोशल मीडिया के माध्यम से महाआरती का सजीव प्रसारण किया गया। कालीपीठ स्थित वरदानी हनुमान जी व अयोध्या हनुमान मंदिर में भी सादगी से पुजारियों द्वारा रामभक्त हनुमान जी को चोला सेवा कर पूजा अर्चना की गई।
तंबौर कस्बे में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने धूमधाम से हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाजार के शिवमंदिर पर पूड़ी हलवा, सुधाकर रस्तोगी की दुकान के पास शर्बत व बाजार के हनुमान मंदिर के पास छोला चावल का प्रसाद वितरित हुआ। रेउसा के प्रमुख व्यापारियों द्वारा प्रसाद दिया गया। स्टॉल लगाकर शर्बत तो कहीं सब्जी पूड़ी वितरित की गई। रेउसा के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, खरौंहा, सिकडिय़ा, खुरवलिया, डेलिया व थानगांव आदि जगहों पर प्रसाद वितरण हुआ। ग्राम सेवता में दिलीप मौर्य व अंकित यज्ञसेनी ने राहगीरों को सब्जी-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें