फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की लापरवाही: तड़प-तड़प कर महिला की मौत, स्टॉफ भागा

Sun, 04 Dec 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मृतक विनीता व नवजात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटौंजा सीएचसी पहुंची प्रसव पीड़ा से तड़प रही मानपुर निवासी गर्भवती विनीता को डॉक्टरों की लापरवाही के चलते जान गंवानी पड़ गई। डॉक्टर ने पहले तो सिजेरियन से प्रसव कराने की बात कही उसके बाद परिवार से बिना बताए ही सामान्य प्रसव करा दिया। इसके चलते उसे रक्तस्राव होने लगा।
विज्ञापन


हालत गंभीर देखकर उसे डॉक्टर ने क्वीन मेरी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। पति जितेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चा सिजेरियन से हुआ था, इसलिए डॉक्टर ने दोबारा भी सिजेरियन से ही डिलीवरी होने की बात कही।

सिजेरियन के लिए लेबर रूम में भर्ती कराया गया। थोड़ी देर बाद सामान्य प्रसव होने की बात कह कर घरवालों को बच्चा दे दिया गया। थोड़ी ही देर बाद उन्हें बताया गया कि बीना को तेज रक्तस्राव हो रहा है। उसे क्वीन मेरी ले जाना होगा। क्वीन मेरी पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रसूता की मौत पर हंगामा, अस्पताल छोड़ भागा स्टॉफ

परिवारीजनों ने किया हंगामा - फोटो : amar ujala
विनीता की मौत से नाराज घरवालों ने क्वीन मेरी से वापस सीएचसी पहुंचकर ग्रामीणों के साथ हंगामा मचाया और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। हंगामा देख सीएससी के डॉक्टर व स्टाफ वहां से भाग निकले।

मौके पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों की तहरीर पर थाने में सीएचसी इटौंजा के डॉक्टरों व स्टाफ  के खिलाफ  गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

सीएचसी प्रभारी ने नहीं उठाया फोन, मामले पर होगी जांच
विनीता के प्रसव में लापरवाही के मामले के बारे में सीएचसी इटौंजा के प्रभारी डॉ. पीके मिश्र को कई बार कॉल की गई लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की, जबकि एसीएमओ डॉ. डीके बाजपेई का कहना है कि महिला की मौत के मामले की जांच कराई जाएगी।

जांच में अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें