फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, झुलस गया पूरा यूपी

Mon, 25 May 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान से लगातार बरसती आग और लू से पूरा सूबा तप रहा है। गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है। रविवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान 44 से 48 डिग्री के बीच रहा। इलाहाबाद लगातार तीसरे दिन सूबे में सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बांदा और वाराणसी एपी में तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अवध में सुल्तानपुर सबसे गर्म रहा जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआा। इसके अलावा चुर्क, आगरा, बरेली, झांसी, हमीरपुर, फुर्सतगंज, कानपुर शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

तपन के चलते अधिकतम पारा भी सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक तक बढ़ गया है। वहीं न्यूनतम पारे में तेजी दर्ज की गई। इससे गर्मी और बढ़ गई। झांसी, बरेली, हमीरपुर, इलाहाबाद, हरदोई समेत अधिकतर इलाकों मे अधिकतम पारा 28 से 32 के बीच रहा।
विज्ञापन


रविवार को झुलसाती गर्मी से लोग परेशान रहे। सड़कें सुनसान रहीं। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान ने मई में गर्मी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यहां तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया। इतना तापमान 2005, 2010, 2012 में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

दो दिन भीषण गर्मी, धूल भरे अंधड़ की चेतावनी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानियों ने सोमवार और मंगलवार को भी गर्मी के तेवर जारी रहने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि हीट वेव कंडीशन जोरों पर रहने के कारण पूर्वी उप्र और पश्चिमी उप्र के कुछेक इलाकों में झुलसाती प्रचंड गर्मी का दौर रहेगा। कुछेक स्थानों पर तेज रफ्तार धूल भरे अंधड़ चल सकते हैं। कुछेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

तप रहा यूपी
शहर-------तापमान
इलाहाबाद----47.7
वाराणसी एपी--46.6
बांदा---------46.6
सुल्तानपुर----46.0
चुर्क----------45.9
आगरा-------45.5
बरेली--------45.5
झांसी--------45.5

अवध का हाल भी बेहाल
सुल्तानपुर---46
सीतापुर---45
बाराबंकी---45
रायबरेली---45
फैजाबाद---43.5
बहराइच---42
श्रावस्ती---42
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें