फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूड़ी कम पड़ी तो हलवाई को कढ़ाई में तल डाला

Mon, 25 May 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,परदेशपुर(रायबरेली)
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को शादी समारोह में पूड़ी कम पड़ने से खफा घर मालिक ने भोजन बनाने वाले हलवाई और उसके साथियों की न सिर्फ पिटाई कर दी, बल्कि हलवाई को खौलते हुए तेल की कड़ाई में गिरा दिया। इससे वह झुलस गया।
विज्ञापन


सीएचसी नसीराबाद में इलाज कराया गया। हलवाई ने घर मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे जिया सिंह मजरे उड़वा हेमराजपुर निवासी राजबहादुर शादी में खाना बनाने का काम करता है।

23 मई को वह अपने साथियों के साथ नसीराबाद थाना क्षेत्र के उदारी चौराहा निवासी राजेंद्र कुमार की बहन की शादी में खाना बनाने गया था।
Trending Videos

अन्य रिश्तेदारों ने भी की पिटाई

रात में पूड़ी कम पड़ जाने से राजबहादुर के साथी राजकुमार और घर मालिक राजेंद्र से कहासुनी होने लगी। राजबहादुर बीच बचाव करने लगा। इस पर घर मालिक और अन्य रिश्तेदार ने उसकी पिटाई कर दी।

इतना ही नहीं उसे तेल की खौलती कड़ाई में धक्का देकर गिरा दिया। इससे राजबहादुर झुलस गया। उसके साथियों ने उसे सीएचसी नसीराबाद में इलाज कराया। घर मालिक और उसके रिश्तेदारों ने कारीगर के साथियों तक की पिटाई की।

पीड़ित ने घर मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसओ लक्ष्मीकांत ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बीच बचाव न करते तो चली जाती जान

मारपीट के दौरान लोग बीच बचाव न करते तो हलवाई की जान चली जाती। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों में रोना पिटना मचा था।

कारीगर का कहना है कि जितने लोगों के लिए खाना बनाने की बात कही थी, उतने लोगों के लिए ही खाना बनाया था। लोगों की संख्या अधिक होने के कारण ही पूड़ी कम पड़ी।

इस पर उल्टा उसे ही घर मालिक और उनके रिश्तेदारों ने हमला बोल दिया। उसे तेल की खौलती कड़ाही में धक्का देकर गिरा दिया। यदि आसपास के लोग पहुंचकर उसे कड़ाही से तुरंत न निकालते तो उसकी जान चली जाती। मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। (पीड़ित हलवाई फोटो में)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें