फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे के मौसम में बड़ा बदलाव, तपन से मिली राहत

Mon, 15 Jun 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून के इंतजार के बीच बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी से सूबे में गिरे पारे ने तपन से लोगों को राहत दिलाई है।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से पूर्वी उप्र में कुछेक  स्थानों पर बरसे बादलों के साथ पारा सरककर अधिकतर स्थानों पर 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

सूबे में इटावा 44, फतेहगढ़ 42.5, इलाहाबाद, हमीरपुर व फुर्सतगंज (40-41 डिग्री केबीच) को छोड़कर अधिकतर स्थानों का दिन का अधिकतम पारा 40 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम पारे में गिरावट सामान्य से दो से आठ डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड हुई। अलीगढ़ में 12.8 मिमी. बारिश हुई।

बरेली, खीरी, आगरा में भी छिटपुट बूंदाबांदी हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के कुछेक इलाकों में रुक रुक कर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मानसून के लिए अभी लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें