फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने दिखाए तेवर, गलन से ठिठुरे शहरी

Thu, 30 Jan 2014 10:27 AM IST
आशुतोष मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी जाते-जाते एक बार फिर मौसम ने पहाड़ी रंगत ओढ़ी। मौनी अमावस्या से एक दिन पहले ठंड ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाए।
विज्ञापन


गलन भरी बर्फीली हवाओं के झोंको से ठिठुरते शहरी बुधवार को दिन भर धूप के लिए तरस गए। सुबह से ही छाई कोहरे की चादर ने शहरियों को खूब ठिठुराया।

सुबह से चल रहा धूप का इंतजार शाम तक जारी रहा, लेकिन सूरज ने दर्शन नहीं दिए। धूप न निकलने से दिन का अधिकतम तापमान धड़ाम हो गया।

यह सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम 15.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान मंगलवार को रिकॉर्ड हुए 22.4 डिग्री सेल्सियस से 7.1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को राजधानी के लोगों की शुरुआत 7 से 10 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चले हवा के झोकों के साथ हुई। घने कोहरे के बीच लोग सूरज निकलने की राह तकते तकते रहे, लेकिन ये इंतजार शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन


दोपहर में हवा के बर्फीले झोंको ने लोगों की हालत खराब कर दी। शाम ढलते ही गलन ने एकदम से तेजी दिखाई। दिन भर जैकेट, शाल, दस्तानों और मफलर, टोपियों से लदे शहरी ठंड से बचने का जुगाड़ करते दिखे।

सुबह तो घने कोहरे का हाल यह था कि सुबह करीब 9 बजे तक सड़कों पर निकले लोग वाहनों की लाइट जलाए रहे।

घर व दफ्तर में लोग हीटर के पास चिपके रहे तो बाहर सड़क पर अलाव की तलाश करते रहे। हालांकि दिन का न्यूनतम पारा सामान्य से 2 डिग्री अधिक 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आज धूप खिलने का अनुमान
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि वायुमंडल में ऊपर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने के कारण आसमान में कोहरे की मोटी चादर छाई हुई है।
विज्ञापन


इसके चलते राजधानी समेत आसपास के इलाकों में दिन भर धूप नहीं खिली। मैदानी इलाकों में बृहस्पतिवार से मौसम सामान्य शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि कुछ एक इलाकों में सुबह कोहरा रहेगा, दोपहर से धूप खिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें