सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश सरकार के मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में बेहतर रिजल्ट के टिप्स दिए हैं।
हर मंत्री अपने विभाग से एक-एक अच्छा काम कराएं जो जनहित से जुड़ा हुआ हो।
उन्होंने लोकसभा चुनाव को अपने लिए अहम बताते हुए सभी मतभेद भुलाकर प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटने को कहा।
मुलायम सिंह लोकसभा चुनाव को लेकर किसी स्तर पर कसर नहीं छोड़ना चाहते।
जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, प्रत्याशियों और विधायकों के बाद बुधवार को उन्होंने सपा मुख्यालय में अखिलेश सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक की।
मुलायम ने मंत्रियों को समझाया कि लोकसभा चुनाव सपा और उनके लिए कितना अहम है।
उन्होंने कहा, मीडिया और पूरा देश कह रहा है कि चुनाव में कांग्रेस या भाजपा को बहुमत नहीं मिलेगा।
तीसरे मोर्चे की काफी संभावनाएं हैं। लोकसभा चुनाव में सपा को ज्यादा सीटें मिलेंगी तो केंद्र सरकार की चाबी उसी के हाथ में रहेगी।
सपा मुखिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मंत्रियों की अहम भूमिका होती है।
मंत्री इस बात को अच्छी तरह समझ लें।
यहां 40-50 मंत्री बैठे हैं, मैंने पहले भी कहा था कि हर मंत्री अपने विभाग से एक-एक अच्छा काम कराएं।