फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को राहतः टेलीमेडिसिन सेवा शुरू, पैनल में ये डॉक्टर हैं शामिल

Wed, 29 Apr 2020 02:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान डॉक्टरी परामर्श न मिलने से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और नर्सिंग होम ओनर एसोसिएशन के साथ मिलकर शुरू की गई। इस सेवा से आम लोग घर बैठे ही डॉक्टरों से टेलीफोन पर परामर्श ले सकेंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि इस सेवा से फिलहाल आईएमए लखनऊ से जुड़े 12 डॉक्टरों की टीम और नर्सिंग होम ओनर एसोसिएशन के 5 डाक्टरों की टीम के नंबर जारी किए जा रहे हैं।

इस दौरान आम लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी जाएगी। हेल्पलाइन जारी करने का उद्देश्य आम लोगों के कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता और भ्रांतियों को दूर कर उनके सवालों के जवाब एवं मेडिकल सलाह देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें- नंबर व टाइमिंग

पैनल में आईएमए की तरफ से डॉ. जेडी रावत (9415003709) पीडियाट्रिक सर्जन, डॉ. अनंत शील चौधरी (9044425380) पल्मोनरी मेडिसिन, डॉ. शाश्वत सक्सेना (9935979501) मनोचिकित्सक, डॉ. नईम अहमद शेख (9616633000) फिजिशियन, डॉ. प्रांजल अग्रवाल (9415023972) फिजिशियन, डॉ. पीके गुप्ता (9415541789) एमडी पैथोलॉजी, डॉ. मनीष टंडन (9452299581) डीएम गैस्ट्रो, डॉ. वारिजा सेठ (9936528929) महिला रोग विशेषज्ञ, डॉ. विनीता मितल (9415196560) एमडी मैक्रोबयोलॉजिस्ट, डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव (9335907539) एमडी मेडिसिन, डॉ. विद्याधर (9532993071) पैथोलॉजी और डॉ. अपेक्षा बिश्नोई (9838551294) महिला रोग विशेषज्ञ को शामिल किया गया है। उक्त पैनल 3 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

नर्सिंग होम ओनर एसोसिएशन की तरफ से डॉ. एसके भसीन (9335902822) हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. मनीष कुमार सक्सेना (9918030008) एमडी मेडिसिन, डॉ. कविता मिश्रा (9415002095) एमडी मेडिसिन, डॉ. मो. खान (9839031948) बीयूएमएस और डॉ. जेपी पाण्डे (9415002546) बीयूएमएस डॉक्टर रहेंगे। उक्त पैनल सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें