फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस एक्सप्रेस सात से पटरी पर लौटेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस फिर से पटरी पर लौटने जा रही है। सात अगस्त से आईआरसीटीसी ट्रेन को चलाएगी। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। आईआरसीटीसी के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने मुहर लगा दी है। तेजस हफ्ते में चार दिन चलाई जाएगी।
विज्ञापन

अब कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ चुकी है तो आईआरसीटीसी फिर से तेजस को चलाने की तैयारी कर रहा है। सात अगस्त से तेजस एक्सप्रेस (82501/02) लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच दौड़नी लगेगी।
हफ्ते में चार दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार व सोमवार को चलाई जाएगी। ट्रेन लखनऊ जंक्शन से सुबह 6.10 बजे रवाना होकर नई दिल्ली दोपहर 12.25 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में नई दिल्ली से तेजस एक्सप्रेस दोपहर 3.40 बजे चलकर रात 10.05 बजे लखनऊ पहुंचती है। इसके अलावा मुंबई-अहमदाबाद तेजस भी सात से शुरू की जाएगी।
तीन बार थमे पहिए
- 19 मार्च, 2020 को पहली बार बंद की गई थी तेजस
- 23 नवंबर 2020 को दूसरी बार बंद हुई ट्रेन
- 4 अप्रैल, 2021 को तीसरी बार बंद हुई थी तेजस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें