फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन घंटे की देरी से दिल्ली रवाना हुई तेजस एक्सप्रेस

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। रविवार को कई ट्रेनें और उड़ानें फिर देरी की शिकार हुईं। तेजस एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से दिल्ली रवाना हुई। शनिवार को दिल्ली से ट्रेन सवा चार घंटे की देरी से रात 2:18 बजे लखनऊ पहुंची थी, जिसके कारण रविवार को यह देरी से रवाना हुई। बठिंडा से आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस 7:40 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। कैफियात सुपरफास्ट एक्सप्रेस को कानपुर से लखनऊ पहुंचने में तीन घंटे लग गए। वैशाली एक्सप्रेस 1:18 घंटा लेट हुई।
विज्ञापन

वहीं, मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ान 6ई-5264 डेढ़ घंटे, आइएक्स-1026 डेढ़ घंटे, क्यूपी-1524 चालीस मिनट, 6ई-5262 एक घंटे, दम्माम से आने वाली एक्सवाई-896 पांच घंटे, दिल्ली से आने वाली एक्सवाई-2171 आधे घंटे, शारजाह से आने वाली 6ई-1424 एक घंटे, मस्कट से आने वाली डब्ल्यूवाई-265 पौने दो घंटे, रियाद से आने वाली आईएक्स-190 आधे घंटे लेट रही।
जबकि, लखनऊ से दम्माम जाने वाली एक्सवाई-897 सवा पांच घंटे, मस्कट जाने वाली डब्ल्यूवाई-266 पौने दो घंटे, मुंबई जाने वाली आईएक्स-1027 डेढ़ घंटे, बंगलूरू जाने वाली आईएक्स-2049 आधे घंटे, मुंबई जाने वाली क्यूपी-1526 आधे घंटे, पुणे जाने वाली आईएक्स-1617 पैंतीस मिनट तथा दिल्ली जाने वाली आईएक्स-2170 एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें