फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता के बिजनेस पार्टनर ने की थी किशोरी की दरिंदगी के बाद हत्या, इसलिए किया मर्डर; फोन में मिलीं तस्वीरें

Thu, 21 Nov 2024 03:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में तीन दिन पहले हुई किशोरी की हत्या का पुलिस ने राजफाश किया है। किशोरी की हत्या उसके पिता के बिजनेस पार्टनर ने दुष्कर्म के बाद की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में तीन दिन पहले हुई किशोरी की हत्या का पुलिस ने राजफाश किया है। किशोरी की हत्या उसके पिता के बिजनेस पार्टनर ने दुष्कर्म के बाद की थी। वह किशोरी से शादी करना चाहता था। उसके इन्कार करने पर गमछे से गला कसकर उसकी जान ले ली थी।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ केशव कुमार के मुताबिक, सोमवार सुबह किशोरी का शव गांव के बाहर इंदिरा नहर के मिला था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से छानबीन की तो पता चला कि कटरा, सुशांत गोल्फ सिटी निवासी मो. अजीज, किशोरी के संपर्क में था। 

अजीज, किशोरी के पिता के साथ दुधारू पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता था। इससे उसका किशोरी के घर आना-जाना था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि किशोरी से उसके पिता के फोन से अक्सर बात होती थी। दोनों में प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन


आरोपी ने रविवार रात 11 बजे किशोरी को मिलने बुलाया था। यहां शादी का प्रस्ताव रखा व भागकर मुंबई चलने के लिए कहा। किशोरी के इन्कार करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गला कसकर हत्या कर दी। प्रशिक्षु पीपीएस ऋषभ यादव के मुताबिक सर्विलांस की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos

छह माह पहले आए थे करीब
इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पूछताछ में अजीज ने बताया कि छह माह पहले वह किशोरी के संपर्क में आया था। आरोपी की पत्नी मानसिक रूप से बीमार है, जिसका इलाज चल रहा है। आरोपी के दो बच्चे भी हैं। आरोपी ने बताया कि पहले किशोरी भी उससे शादी करने के लिए तैयार थी। हालांकि, एक माह से वह उससे ठीक से बात नहीं कर रही थी। अजीज को संदेह था कि किशोरी किसी और से बात कर रही है।

व्हाट्सएप कॉल कर बुलाया था मिलने, फोन में मिलीं अश्लील तस्वीरें
आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर किशोरी को रविवार रात में इंदिरा नहर पर मिलने बुलाया था। आरोपी व किशोरी के पिता के फोन पर हर रोज से 20 से अधिक बार बात होती थी। पुलिस ने किशोरी के पिता से जब इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दिन में करीब चार से पांच बार उनकी अजीज से बात होती थी। इसके बाद पुलिस का संदेह गहरा गया।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान ग्रामीण ने रविवार देर रात में अजीज को बाइक से जाते थे देखा था। पुलिस ने अजीज को हिरासत में लेकर उसका फोन चेक किया गया तो उसमें किशोरी की कई अश्लील तस्वीरें मिलीं। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह अपने परिवार से संतुष्ट नहीं था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें