गोकशी और गैंगस्टर आरोपियों ने बरगलाया तो किशोर ने खुद के घर में ही चोरी की। घर से लाखों की नकदी और जेवरात पार कर दिए। पुलिसने गिरफ्तार किया तो खुलासा हुआ।
राजधानी लखनऊ में किशोर ने गोकशी और गैंगस्टर के आरोपियों के बहकावे में आकर खुद के घर से 11 लाख के जेवर चोरी किए थे। अमीनाबाद पुलिस ने चार आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। किशोर को बाल सुधार गृह भेजा है। आरोपियों के पास से 1.10 लाख रुपये व साढ़े चार लाख के जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुनील कुमार आजाद के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अमीनाबाद निवासी राज, ओसामा, सलीम और शफत है। ओसामा और शफत पर गोकशी के दो-दो मामले दर्ज हैं। दोनों पर ठाकुरगंज थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।
पूछताछ में उगली सच्चाई
पूछताछ में ओसामा ने बताया कि उसने व अन्य आरोपियों ने मिलकर नशे की लत और घूमने के लिए किशोर को बरगलाया था। किशोर की मां ने 17 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।