आलमबाग। आशियाना इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती से 17 वर्षीय किशोर ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय के मुताबिक, युवती की करीब तीन वर्ष पहले होटल में काम करने वाले किशोर से पहचान हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि किशोर ने शादी का भरोसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।