लखनऊ। पारा में 11वीं की छात्रा से आरोपी ने बृहस्पतिवार रात दुष्कर्म किया। बेटी के आपबीती बताने पर मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक कुछ समय पहले 16 वर्षीय किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर सत्येंद्र वर्मा से हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी। बृहस्पतिवार रात आरोपी ने पीड़िता को रेलवे लाइन किनारे मिलने बुलाया था। पीड़िता के पहुंचने पर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया और भाग निकला। बेटी के घर से गायब रहने पर उनकी मां और घरवालों ने तलाश शुरू कर दी। तभी मां को बेटी रास्ते में मिल गई और उसने आपबीती बताई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।