फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी का अपहरण, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज

Thu, 09 Nov 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। बेटी की खोजबीन के लिए मां इधर-उधर भटकती रही। मामले में पुलिस ने केस दर्ज तक करना उचित नहीं समझा। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने किशोरी के अपहरण का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के बेवली गांव की रहने वाली महिला ने ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 26 जून को घर से रायबरेली जाने के लिए बता कर निकली थी, लेकिन वह घर लौटकर नहीं आई। मां का आरोप है कि अंतिम बार उससे उसकी बेटी ने आलोक सिंह नाम के युवक के फोन नंबर 9670656581 से बात की थी।
विज्ञापन

आलोक सिंह ने बताया था कि बेटी उसके साथ सिविल लाइंस चौराहे पर रायबरेली में मौजूद है, लेकिन जब अपनी बेटी को लेने सिविल लाइंस पहुंची तो वह वहां नहीं थी। फोन नंबर पर फोन करके पूछा तो आलोक ने बताया कि मैंने तुम्हारी बेटी को सिविल लाइंस चौराहे पर छोड़ दिया है। अब वह कहां है यह मुझे नहीं पता। इसके बाद युवक ने फोन काट दिया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि आलोक ने ही बेटी का अपहरण करके कहीं बेच दिया है या फिर उसकी हत्या कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अपहृत किशोरी के तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें