फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हत्या में शामिल किशोर भेजा बाल सुधार गृह

Fri, 06 Dec 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवक की हत्या में शामिल किशोर को बाल सुधार गृह लखनऊ भेज दिया। युवक की पत्नी ने ग्रामीणों के साथ सीओ से मुलाकात की और घटना मेंं शामिल अन्य तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सलोन कोतवाली क्षेत्र के गोठिया गांव निवासी शैलेंद्र कुमार सोमवार को अपने भाई संदीप के साथ ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे उपरहितन मजरे डेलौली गांव अपनी चचेरी साली की शादी में आए थे। इस दौरान गांव के किशोर से कहासुनी हो गई थी। किशोर ने दोनों भाइयों पर बल्ली से हमला किया था। इस हमले में शैलेंद्र की मौत हो गई थी। जबकि उसके भाई का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बृहस्पतिवार को शैलेंद्र की पत्नी सुनीता ऊंचाहार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बीएन मौर्य, सलोन ब्लाक प्रमुख संतोष कुशवाहा व राजेश मौर्य के साथ कोतवाली आई। पत्नी ने सीओ को बताया कि घटना में तीन अन्य लोग भी शामिल थे। इस पर सीओ अरुण कुमार नौहवार ने कार्रवाई की बात कही। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना में नामजद आरोपी की उम्र करीब 16 साल है। ऐसे में उसे बाल सुधार गृह लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन



दूसरे दिन भी शव का अंतिम संस्कार नहीं, मांगों पर अड़े
डीह। युवक के शव का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को दूूसरे दिन भी नहीं हुआ। सूचना पर सलोन कोतवाली प्रभारी जेपी सिंह और एसडीएम मिथलेश त्रिपाठी गांव पहुंचे और परिजनों को शव दफनाने को कहा, लेकिन परिजनों ने पहले तीन नामजदों की गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी और मुआवजा मिलने के बाद ही शव को दफनाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें