फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कार की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत, दोस्त घायल

Fri, 06 Dec 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पिंडारा ठाकुर गांव निवासी विपुल गुप्ता (22) रायबरेली जिले के पूरे मितई गांव निवासी बहन माधुरी के परिवार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने के बाद देर रात अपने दोस्त पड़ोस के ही गांव पिंडारा महाराज निवासी सूरज प्रजापति (23) के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने मुसाफिरखाना जा रहे थे। रास्ते में गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग स्थित नागेश्वरगंज पुल के पास इनकी बाइक सामने से आई तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। जिससे बाइक कार में फंस गई। हादसे में सूरज व विपुल घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक कार छोड़ कर भाग निकला। इसके बाद घायल दोनों युवकों को मुसाफिरखाना सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से दोनों लोगों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। सुल्तानपुर में डॉक्टरों ने विपुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि सूरज भर्ती है। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन




दो नवंबर को चंडीगढ़ से आया था विपुल
पिंडारा ठाकुर गांव निवासी विपुल गुप्ता बहन के घर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने चंडीगढ़ से आया था। दो दिन बाद उसे वापस जाना था। लेकिन इसके पहले काल के गाल में समा गया। विपुल की मौत के बाद गमगीन चाचा हरिप्रसाद ने बताया कि विपुल मां गीता व पिता शिव प्रसाद गुप्ता और बड़े भाई अजय संग चंडीगढ़ में रहता था। दो नवंबर को बहन के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें